रांची। अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल मुख्यालय के ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन ने ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एक दिवसीय सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया। एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह ने इसका नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और उनके प्रयासों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल ने उद्यान में जानवरों के लिए एक दिन के भोजन की व्यवस्था भी की। यह पहल जानवरों की बेहतर देखभाल और उनके प्रति जिम्मेदारी के भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।
इस अवसर पर 85 कर्मचारियों को उपहार स्वरूप कैप, तौलिए और भोजन के पैकेट दिए गए। इसके अलावा, उद्यान में साफ-सफाई और जानवरों की देखभाल की प्रशंसा करते हुए सभी ने उद्यान प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। बिरसा जैविक उद्यान के कर्मचारियों ने अर्पिता महिला मंडल के इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में अर्पिता महिला मंडल की श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती रेखा सिन्हा, श्रीमती प्रीति झा, श्रीमती सीमा प्रसाद, श्रीमती ममता शरण, श्रीमती कृष्णा पांडे, श्रीमती अन्नू मलिक, श्रीमती रूबी, श्रीमती नीतू गुप्ता, श्रीमती नीरजा कुमार, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती संगीता, श्रीमती निर्मला सिंह, श्रीमती नेहा प्रसाद और श्रीमती मंजू सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX