Uddhav Thackeray : उद्धव ठाकरे को लग सकता है एक और झटका

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। महाराष्‍ट्र चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को प्रचंड जीत मिली है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को भारी नुकसान हुआ है। वह मात्र 18 सीट पर सिमटकर रह गए हैं। अब उन्‍हें एक और झटका लग सकता है।

चुनाव से पहले और बाद में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को ‘आर या पार’ की चुनौती दी थी। इसपर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे देवेंद्र फड़णवीस को चुनौती नहीं दें। नहीं तो उनके 18 विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

चन्द्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आपकी नीतियों के कारण इस बार राज्य विधानमंडल में कोई विपक्ष का नेता नहीं होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX