मत्स्य निदेशालय के स्टॉल को संजय सेठ और भोर सिंह यादव ने देखा

झारखंड
Spread the love

रांची। नई दिल्ली में आयोजित 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईएफटी-2024) के झारखंड पवेलियन में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। मेले का समापन 27 नवंबर को होगा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और भूमि अधिग्रहण व भू-अभिलेख निदेशालय, झारखंड के निदेशक भोर सिंह यादव ने सोमवार को झारखंड पवेलियन स्थित मत्स्य निदेशालय के स्टॉल का अवलोकन किया।

श्री सेठ ने मत्स्य निदेशालय द्वारा झारखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, झारखंड में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत चलाई जा रही योजनाओं/कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से भी अवगत हुए। श्री यादव ने विशेष रूप से झारखंड मत्स्य निदेशालय द्वारा केज कल्चर से मछली पालन और जलाशयों में मोती उत्पादन की दिशा में विभागीय पहल की सराहना की।

मौके पर मौजूद मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रणविजय कुमार, सहायक मत्स्य निदेशक श्रीमती रेवती हांसदा, एस.पी.एम दुर्गेश मिश्रा, डाटा मैनेजर आशीष तिर्की, मोती पालक बुधन सिंह पूर्ति के साथ विभागीय कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX