Ranchi: रातू के तिगरा में बड़ा हादसाः तेज रफ्तार ने ली दो छात्रों की जान

झारखंड
Spread the love

मृतकों में श्याम और राजकुमार शामिल

रविवार की शाम  लौट रहे थे अपने घर

रातू। रातू थाना क्षेत्र के गुडू केवला मोड़ स्थित तिगरा बुचिडाड़ी के समीप रविवार की शाम करीब छह बजे रांची से घर लौट रहे ब्लैक-ब्लू रंग की आपाची मोटर साइकिल जेएच 01डीएन 4916 पर सवार दो छात्र चापाकल से टकरा गये। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नगड़ी के एडचोरो निवासी प्रकाश साहू का पुत्र 20 वर्षीय श्याम कुमार व सरोज साहू के पुत्र 22 साल के राजकुमार के रूप में की गई है।

पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, श्याम कुमार तेज गति से बाइक चला रहा था। असंतुलित होकर चापाकल से टकरा गया। इससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आयी थीं। राजकुमार मारवाड़ी कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र था, जबकि, मैट्रिक पास करने के बाद श्याम ने पढ़ाई छोड़ दी थी। 

गांव में पसरा मातम

मृतक श्याम कुमार दो भाइयों में छोटा था। वहीं, राजकुमार का एक भाई की तीन साल पहले रेल लाइन में कटने से मौत हो गयी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों की मां बार-बार बेहोश हो रही थीं। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा है।  

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX