पटना। झारखंड में बुधवार (20 नवंबर 2024) को दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला किया है।
मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने रांची को कराची बनाने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने झारखंड की जनता से अपील की है कि वो नौजवानों के भविष्य और अपनी बहू-बेटी की इज्जत को ध्यान में रखकर ही वोट करें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बुर्का पहन के कोई महिला वोट करने जा रही है, तो निश्चित तौर पर यह आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि चुनावकर्मियों को यह आदेश है कि ऐसी महिलाओं का बुर्का खोलकर देखें और अगर कोई विरोध करता है, तो उसपर कार्रवाई करें।
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, मुस्लिम धर्मगुरु समाज में नफरत फैलाते हैं, हिंदू धर्मगुरु नफरत नहीं फैलाते। लोगों को मुस्लिम धर्मगुरु का भाषण सुनना चाहिए कि वह किस तरीके से नफरत फैला रहे हैं।
गिरिराज ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा कि खरगे राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं, उन्होंने किस आधार पर कर दिया कि आरएसएस, बीजेपी नफरत फैलाती है। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने तुष्टिकरण किया है और हिंदू-मुसलमान किया है।
बिहार के बक्सर और पूर्वी चंपारण में धर्मांतरण के हो रहे प्रयास पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देख लीजिए किस तरीके से धर्मांतरण किया जा रहा है। इस पर तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलेगी, कांग्रेसी की जुबान नहीं खुलेगी। सब देख रहे हैं कि लखीसराय, बक्सर और मोतिहारी में किस तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj