देश को अभी इंडी महागठबंधन की जरूरत है : तेजस्‍वी यादव

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडी महागठबंधन की ओर से शनिवार को देवीपुर चंद्रशेखर विद्यालय स्थित मैदान में जनसभा किया गया। मुख्य अतिथि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देवघर विधानसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन के आरजेडी प्रत्याशी सुरेश पासवान और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को अभी इंडी गठबंधन की जरूरत है। ऐसा लोकसभा चुनाव में देश के लोगों ने साबित कर दिया है।

श्री यादव ने कहा कि झारखंड को चलाने का सबसे जायदा समय यहां के लोगों ने भाजपा को दिया है। रघुवर दास को पांच साल का समय मिला। मगर क्या किया, राज्य की जनता ने 2019 में नकारते हुए गठबंधन को चुना। हेमंत सरकार ने पांच वर्षो में कोरोना काल में बाबजूद बेहतर काम किया है। हेमंत सोरेन ने बिजली बिल माफी योजना, किसान ऋण, अबुआ आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना सहित कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो जनहित और बेरोजगार युवा, किसान के लिए बेहतर काम करेगी। मौके पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, राजसभा सांसद मनोज झा, पूर्व विधायक स्वीटी हेमरान, विजय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष डॉ फनी भूषण यादव, पूर्व मुखिया नागेश्वर सिंह, संजय यादव, जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश यादव, झामुमो नेता सूरज झा, राजद प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा समेत महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX