
रांची। भुताहा तालाब के श्री चैती दुर्गा मंदिर में पिछले 5 वर्षो से कोरोना काल से और प्रत्येक शनिवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 16 नवंबर, 2024 को 2500 से ज्यादा भक्तजनों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने के लिए भुताहा तालाब में भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं।
चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू एवं अध्यक्ष शंकर दुबे के द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष चन्द्र मिश्रा द्वारा सबसे पहले भगवान का भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में खिचड़ी, अचार, चिप्स, चोखा आदि का वितरण किया गया।
वितरण कार्यक्रम में महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे, मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, नमन भारतीय, विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा, जय कांत चौधरी, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, अभिषेक रजक (बाबू), प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX