कांग्रेस-झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, मांगें वोट

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम समाप्त हो गया। इस चरण में 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। एनडीए और इंडी गठबंधन सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए मतदाताओं को रिझाने के सभी प्रयास करते देखे गए।

कांके विधानसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश कुमार बैठा ने पिठोरिया चौक से पदयात्रा शुरू की। उन्‍होंने पिठोरिया क्षेत्र के कई गांव टोला मुहल्ला जाकर लोगों से वोट देने की अपील की।

वहीं, दूसरी ओर कांके प्रखंड झामुमो महिला मोर्चा की ओर से कांके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकाल कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान रोल, मुरुम, दुबलिया, सोसो, रेंडो, पतरातू सहित कांके पूर्वी के दर्जनों गांवों में लोगों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीताने की अपील की गयी।

पदयात्रा में प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, रतन अनमोल सांचा, सामु करमाली, प्रखंड अध्यक्ष सरस्वती उरांव, रंथु उरांव, दिनानाथ लकड़ा, महेन्द्र करमाली, गुलमोहम्मद, सुषमा देवी, मजिदन खातून, भिनसारी बेक, टुकनी देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, निशु सोरेन, संजू देवी समेत कई महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX