चैनपुर। विधानसभा चुनाव में होम वोटिंग की व्यवस्था की गई। चैनपुर में 85 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के घरों में मतदान दल ने पहुंचकर मतदान कराया गया। सोमवार को प्रशासन द्वारा चिन्हित दिव्यांग एवं बुजुर्गों ने मतदान किया। इसमें अगुस्टिंग मिंज एवं मरियम मिंज 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और पोल पीटर कुजूर दिव्यांग थे।
इन मतदाताओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बीएलओ ममता गुप्ता और रजनी एक्का के सहित एक टीम को सौंपी गई थी। इसमें कुल नौ आधिकारी थे। जिन्होंने निर्धारित रूट मैप एवं निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई।

चैनपुर के निवासी अगस्टिन मिंज एवं मरियम मिंज बुजुर्ग ने बताया कि पहले वह अपना मतदान करने के लिए घर वालों के भरोसे रहा करती थीं। अब चुनाव आयोग ने घर बैठे ही मतदान कर दिया, इससे उन्हें काफी खुशी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj