ईसीआरकेयू चंद्रपुरा शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीबी सिंह का निधन

झारखंड
Spread the love

  • यूनियन में शोक की लहर

धनबाद। चंद्रपुरा ईसीआरकेयू शाखा के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी सीबी सिंह का बीते कल निधन हो गया। श्री सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई में एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

मृत्यु के समय उनकी उम्र 65 साल थी। वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं, जो चंद्रपुरा में रहते हैं। श्री सिंह ईसीआरकेयू के एक कर्मठ पदधारी थे।

उनके निधन पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय, अपर महामंत्री मो ज़्याउद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा, चंद्रपुरा शाखा सचिव चंदन शुक्ला और मीडिया प्रभारी एनके खवास ने गहरा दुख जताया है।

श्री पांडेय ने कहा कि यूनियन और समाज के लिए बहुत बड़ा क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को इस दुख को सहने का शक्ति प्रदान करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj