Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 23 अक्‍टूबर, 2024

मेष

कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रुके हुए काम किसी अपने की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। किसी कार्य को लेकर मानसिक उलझन रह सकती है, लेकिन सफलता मिलेगी।

वृष

वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय कोई जरूरी फाइल / कागज भूल सकते हैं। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके हाथ से न निकलने पाएं। ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क

किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सिंह

कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद फायदेमंद होगी। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक विवाद से बचना चाहिए। मेहनत रंग लायेगी। यात्रा योग बन रहे हैं।

कन्या

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ होगा। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन फेवर में होने के कारण खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। उनका ध्यान भटक सकता है।

तुला

बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से बहुत खुश रहेंगे। समस्याओं का निवारण होगा। 

वृश्चिक

किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे।

धनु

परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है। इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होगी।

मकर

नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यालय में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। समस्याएं सुलझ जायेगी।

कुंभ

आर्थिक रूप से प्रगति होनी तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा।

मीन

धन लाभ के नये रास्ते नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिलेगा, जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। भविष्य की योजना बना सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *