वृद्धाश्रम की स्थापना के लिए देशाटन पर निकला श्रवण कुमार

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। दिल में कुछ करने का जुनून हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता है। इसे झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर के बारा निवासी श्रवण कुमार चरितार्थ करने जा रहा है। वह छतरपुर में गरीबों के लिए वृद्धाश्रम बनाना चाहता है। इसके लिए देशाटन का संकल्प लेकर यात्रा पर निकला है। श्रवण कुमार ने अपनी यात्रा की शुरुआत छत्‍तरपुर के ठाकुरबाड़ी मंदिर में आशीर्वाद लेकर की।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता चुनमून, वार्ड पार्षद रजनीश ने उन्हें अंगवस्त्र और आर्थिक मदद देकर विदा किया। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआई राहुल कुमार, पूर्व मुखिया पुखराज सिंह ने थाना परिसर में माला पहना कर, प्रमाण पत्र और कुछ सहायता राशि‍ और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इलाके के कई लोगों ने श्रवण कुमार को उनके उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अरविंद गुप्ता ने कहा कि श्रवण ने नेक कार्य के लिए यह यात्रा शुरू की है। निसन्देह आज देश में परित्यक्त वृद्धों की संख्या बढ़ी है। वे अपनों की उपेक्षा झेलने को विवश हैं। वृद्धाश्रम की स्थापना से निसन्देह उनका जीवन स्तर बदलेगा। वे स्वाभिमान की ज़िंदगी जी पाएंगे।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रबिन्द्र पासवान, नवल गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, बबन राम, दीपक यादव, अजित कुमार, सत्येंद्र सोनी सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे। सभी ने श्रवण कुमार को भारत यात्रा की बधाई दी। उनके प्रयासों की सराहना की। मौके पर उपस्थित दर्जनों लोगों ने श्रवण कुमार की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj