विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार देर रात मंडल कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार,परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय, कार्यपालक दंडाधिकारी, शहर थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।
दो घंटे से अधिक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो, सभी सेलों,कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया। छापेमारी में किसी भी प्रकार के कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ। इस दौरान उपायुक्त ने कैदियों को दी जाने वाली विभिन्न खाद्य सामग्रियों व अन्य सुविधाओं से अवगत हुए। मौके पर उन्होंने जेल के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj