- कर्मचारियों में एकता की भावना को और मजबूत करेगा खेल उत्सव : फैज तैय्यब
हजारीबाग। एनएमएल हजारीबाग कोयला खनन परियोजनाओं द्वारा आयोजित अंतर क्षेत्रीय खेल मीट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इस खेल उत्सव का समापन 19 अक्टूबर को होगा, जिसमें खेलों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं देखने को मिलेगी। इस आयोजन में सात प्रमुख टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पकरी बरवाडीह, चट्टी बरियातु, केरेडारी, दुलंगा, नॉर्थ डडू-बादाम, कोयला खनन मुख्यालय और तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेलों में रोमांचक मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह में आईआरएसएम ध्वज फहराने और आइ्रअीएसएम शुभंकर के अनावरण के साथ खेलों का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब और बादाम कोयला खनन परियोजना के प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से मशाल जताया।
इस अवसर पर फैज तैय्यब ने कहा कि यह खेल उत्सव हमारे कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, प्रतिस्पर्धात्मकता और एकता की भावना को और भी मजबूत करेगा। हमारी परियोजनाएं अद्वितीय प्रदर्शन कर रही हैं। यह आयोजन कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस को बढ़ावा देने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि खेल ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह टीम वर्क और परस्पर सहयोग की भावना को भी विकसित करते हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।
इस खेल मीट से कर्मचारियों के बीच मजबूत संबंधों का विकास होगा। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj