रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बीच बड़ी खबर आ रही है। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से राज्य में अगले विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड के लिए तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है। भट्टी विक्रम मल्लू तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री हैं।