बटन तालाब में पूरे विधि विधान से हुआ डोरंडा की सभी प्रतिमा का विसर्जन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। डोरंडा स्थित छप्पन सेट, कुसाई कॉलोनी, भवानीपुर, एजी कॉलोनी, मेकॉन सहित डोरंडा के सभी मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन विजयादशमी के दिन बटन तलाब में पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हो गया।

रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में छप्पन सेट मंदिर परिसर से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला, बच्चियां, बुजुर्ग नौजवान शामिल थे। सभी माता की भजनों पर झूमते गाते छप्पन सेट, गोरखा चौक, राजेंद्र चौक होते हुए बटन तलाब में पहुंचकर मां की आरती की गई एवं नम आंखों से माता कौ विदाई दी गई।

इसके पूर्व मंदिर परिसर में मां दुर्गे की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना एवं आरती की गई। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर एवं अबीर लगाया। आलोक दूबे ने सभी माता बहनों को मां की चुनरी भेंट की। इसके बाद उत्साह और उल्लास के साथ डोरंडा छप्पन सेट के महिला एवं पुरुष भक्ति गीतों पर नाचते गाते बटन तालाब पहुंचे। परंपरा का निर्वहन करते हुए मां को विदाई दी। मां दुर्गा से अमन ,शांति, समृद्धि, खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। अगले वर्ष फिर आने का माता से आह्वान किया।

मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने राजधानी वासियों को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार, दुर्गा पूजा समिति, विभिन्न धार्मिक संगठनों, जिला एवं पुलिस प्रशासन, मीडिया एवं लाखों श्रद्धालु भक्तों को बधाई दी है।

पूजा को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे गोपी, कपिलदेव सिंह, विजय गुप्ता, सुमित सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र प्रसाद, अमोल कुमार, मनोज तिवारी, अभय सिंह, शशिकांत, मेंहुल दूबे, कमलेश झा, अजय थापा, अश्वनी कुमार, दीपक ठाकुर, सचिन कुमार, हर्ष तिवारी, पिंकू सिन्हा, विवेक सिंह, रोहित कुमार, सुमित मिश्रा का योगदान रहा।

महिला भक्तों में गुड़िया सिंह, छाया अम्बष्ट, दात्री भारद्वाज, पूनम वर्मा, विनीत श्रीवास्तव, काजल कुमारी, कुमारी साक्षी कुमारी, प्रिया वर्मा, जया कुमारी, श्रुति कुमारी, मून कुमारी मुख्य रूप से शामिल थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj