
रांची। झारखंड प्रांत युवा मंच के 9 दिन 9 कन्या कार्यक्रम के अंतर्गत रांची समर्पण शाखा ने नवजात कन्याओं के बीच में नए कपड़े और जरूरत की वस्तुओं का वितरण किया। यह कार्य कांके रोड के सिद्धो कान्हू पार्क के पास स्थित हातमा बस्ती में किया गया।
साथ ही, बच्चों के माता-पिता को यह भी बताया गया कि बच्चों को कैसे हाइजीनिक रखा जाए। इस कार्य में संयोजिका और प्रभारी का सहयोग रहा।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, कोमल पोद्दार, दिशा जैन, वेदिका सिंघानिया, कविता जालान उपस्थित रहीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj