अभिभावक बच्चे-बच्चियों का रखे ख्याल, मानव तस्करी से बचाये : शिवानी सिंह

झारखंड
Spread the love

बुढ़मू में डालसा का डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम

फ्री-लिगल-एड के बारे में दी गई जानकारी

रांची। बुढ़मू प्रखंड के बेदवारी गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची ने जागरुकता कायक्रम का आयोजन 9 अक्टूबर को किया। इस अवसर पर एलएडीसी सदस्य सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी राजेंद्र महतो, मालती देवी, फुलेश्वरी देवी, सीमा देवी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

एलएडीसी सदस्य, शिवानी सिंह ने डालसा, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं, मानव तस्करी और नशा उन्मूलन पर प्रकाश डाला। सुश्री सिन्हा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखे। अब समय पहले जैसे नहीं रहा। लोग बच्चों को बहला-फुसला कर ले जाते हैं। दूसरे राज्य में बेच देते हैं। बच्चों-बच्चियों को या तो घरों में काम कराया जाता है या अज्ञात अपराधियों द्वारा बच्चे-बच्चियों को भीख मांगने पर मजबूर किया जाता है।

नशा उन्मूलन पर कहा कि अभिभावक स्वयं एवं अपने बच्चों को नशा से दूर रखें। हड़िया-दारू या विदेशी शराब का सेवन नहीं करें। इससे शरीर के साथ-साथ धन की भी हानि होती हैं। अंततः पूरा घर-परिवार बिखर जाता है। नशा के आदि व्यक्ति या बच्चे अपराध की ओर जाते हैं। कई छोटे-बड़े अपराधों को अंजाम देते है।

पीएलवी राजेंद्र महतो ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, बाल श्रम एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी।

डालसा की पीएलवी सीमा देवी व मालती देवी ने उपस्थित लोगों को बाल श्रम, बाल अधिकार के बारे में बताया। इसके अलावा बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में विस्तार से बताया गया।

पीएलवी फुलेश्वरी देवी एवं मालती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के बारे में प्रकाश डाला।

अंत में डालसा के पीएलवी द्वारा लोगों के बीच पम्पलेट व लीफलेट्स बांटे गये। इस अवसर पर एलएडीसी सदस्य सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी राजेंद्र महतो, मालती देवी, फुलेश्वरी देवी, सीमा देवी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *