मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि की तीसरी किस्त का हस्तांतरण शुरू

झारखंड
Spread the love

  • समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण

रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच सम्मान राशि की तीसरी किस्त का हस्तांतरण 8 अक्‍टूबर को प्रारंभ हो गया है। समाहरणालय स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्त्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी आदित्य पांडेय एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा ने लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने गुमला के विशुनपुर से मंईयां सम्मान यात्रा के लाइव स्ट्रीमिंग को भी देखा। योजना अंतर्गत खाते में सीधे हस्तांतरित की जा रही सम्मान राशि के उपयोग को लेकर भी लाभुकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये। लाभुकों द्वारा बताया गया कि वो सम्मान राशि का इस्तेमाल बच्चों के स्कूल फी, शिक्षा और इलाज में कर रहे हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। महिलाओं के सशक्त होने से परिवार, गांव, शहर और राज्य सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि आप सम्मान राशि का समुचित उपयोग करें और आगे बढ़ें।

आदित्य पांडेय ने कहा कि योजना का लाभ उस हिस्से को मिल रहा है, जो चाहता है कि समाज का चौमुखी विकास हो। उन्होंने योजना को महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *