देवघर। संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लाल चंद डाडेल ने विधानसभा चुनाव को लेकर सारठ प्रखंड के राम चरण सिंह मध्य विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 41, 42, 43 एवं 44 का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सारठ बीडीओ चन्दन कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मध्य विद्यालय बामनगामा बालक के मतदान केन्द्र संख्या 43 एवं 44 और कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा के मतदान केन्द्र संख्या 41 एवं 42 का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों पर आवश्यकता सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। रैम्प, शौचालय, पेयजल, बिजली आदि सुविधाओं का जायजा लिया गया। बूथ की व्यवस्था देख आयुक्त संतुष्ट दिखे।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल चन्द्र पाण्डेय, सीआरपी ललन कुमार राय, शिक्षक दिलीप कुमार राय, कुंदन लश्कर, सहायक अवर निरीक्षक रवानी जी, पूर्व मुखिया महेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj