झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं संविदा/अनुबंध/एकमुश्त झारखंड कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने 6 अक्‍टूबर को मुलाकात की। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगों एवं अपनी भावनाओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर हर्ष जताया। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों के कर्मियों सहित सभी वर्ग-समुदाय को निरंतर उनका हक अधिकार देने का कार्य कर रही है।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगों एवं अपनी भावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव मंगल हेंब्रम, महामंत्री सुनील कुमार शाह, सरफराज अहमद, सलीम अंसारी एवं सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *