लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने गरबा डांडिया नृत्य प्रतियोगिता किया आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने सदस्यों के लिए गरबा डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कोकर स्थित क्लब के मल्टीपर्पस हॉल में किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई। उसके बाद सदस्य और उनके परिवार के लोग मुरली डांस ग्रुप के निर्देशन में लगातार गीतों की धुन पर नृत्य करते रहे।

क्लब के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने सदस्यों का स्वागत किया। नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। सचिव सुनीता अग्रवाल ने मासिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने प्रतिदिन प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में बच्चों की श्रेणी में सुश्री प्राजिता, वयस्कों की श्रेणी में श्रीमती नूतन झा, श्रीमती मधु मानेक एवं श्रीमती स्वाति मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जूथिका सान्याल और अनिता झा के विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, दिवाकर राजगढ़िया, नरेश कुमार एवं रतनलाल अग्रवाल, किशोर मंत्री, भारतेंदु झा, शिवानी सोनी, स्वाति साहा, रेणु जयसवाल, शायरी अग्रवाल, अमित कुमार, रामकृष्ण जी, रवि आनंद, आनंद मानेक सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj