शराब की बोतलें ट्रेन से बिहार ले जाने के फिराक में था युवक, आरपीएफ ने पकड़ा

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार से आरपीएफ को ट्रेनों मे चौकसी के विशेष निर्देश जांच के लिए मिले हैं। इस क्रम में 28 सितंबर, 2024 को आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारी और स्टाफ साथ में फ्लाइंग टीम अभियान चला रहे थे।

रांची सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची एके सिंह के पर्यवेक्षण में ‘ऑपरेशन सतर्क’ अभियान के तहत एक व्यक्ति को पकड़ा। वह भारी भरकम बैग के साथ हटिया स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या तीन पर संदेहास्पद अवस्था में खड़े था। जांच करने पर उसके पास 9 शराब की बोतले मिली। इसकी अनुमानित मूल्य 6,600 रुपये पाया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम राज कुमार (उम्र-27 वर्ष, पिता-चंद्रकांत सिंह, निवास पौरा, वैशाली, बिहार) बताया। साथ ही, बताया कि वह उक्त शराब की बोतलों को लेकर अगले ट्रेन से बिहार में उंचे मूल्य पर बेचने जा रहा था।

बाद में उक्त शराब की बोतलों को जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अगले दिन 29 सितंबर, 2024 को उक्त शराब की बोतल सहित गिरफ्तार आरोपी को आबकारी विभाग, रांची को सौप दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj