मुख्यमंत्री से मिले रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्‍य,‍ दिया निमंत्रण

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने 28 सितंबर को मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न पूजा पंडालों में सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। दुर्गा पूजा की तैयारियों से संबंधित बिंदुवार जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहयोग की अपेक्षा रखती है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव पूरा सहयोग मिलता रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ सदैव खड़ी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन का पूरा सहयोग पूजा समितियों को मिलेगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अजीत सहाय, उपसंयोजक (अध्यक्ष, झारखंड गौ सेवा आयोग) राजीव रंजन प्रसाद, सहसंयोजक जयसिंह यादव, अध्यक्ष चंचल चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू सहित अशोक यादव, नितिन जय यादव, अमरनाथ साहू, संजय सिन्हा गोपू, रमेश सिंह, संजय मिनोचा, सागर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *