बैंक ऑफ़ इंडिया की मनमानी के खिलाफ माकपा सौपा मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

बोकारो। माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी ने बैंक ऑफ इंडिया की गोमिया शाखा के प्रबंधक रोशन कुमार को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा कि सियारी गांव के युवक सुदामा उर्फ पिंटू कुमार अपनी मां स्व. फागुनी देवी की मृत्यु दावा के भुगतान के लिए पिछले तीन-चार महीनों से शाखा के चक्कर लगा रहा है। बार-बार बैंक के अधिकारी उसे दौड़ा रहे हैं।

बैंक के अधिकारी भुवनेश्वर महतो द्वारा मृत्यु दावा संबंधी उसके कागजात को फेंक दिया गया। अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। माकपा ने कहा कि युवक दिहाड़ी मजदूर है। अपने जीविकोपार्जन के लिए दूसरे प्रदेश में पलायन कर चुका है। इस तरह के व्यक्ति को बैंक अधिकारियों द्वारा दौड़ाया जाना, बेवजह परेशान करना, काम को बाधित करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

माकपा ने लिखित मांग पत्र शाखा प्रबंधक को देकर मांग की गई है कि 15 दिनों के अंदर उस युवक को उसकी मां की मृत्यु दावा का भुगतान किया जाए। इसके बाद पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि‍ बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारियों को सी-केवाईसी के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

पार्टी ने मांग की कि‍ सी-केवाईसी के लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए। स्पेशल काउंटर लगाया जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने किया। इसमें माकपा नेता विनय स्वर्णकर एवं भोला स्वर्णकार भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj