Jharkhand Weather : कल से आंधी चलने के साथ होगी भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कल यानी 25 सितंबर से आंधी चलने के साथ भारी बारिश होगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 24 सितंबर, 2024 को दी।

तापमान में होगा बदलाव

  • मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

गर्जन के साथ वज्रपात

  • केंद्र के अनुसार 25 और 26 सितंबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यहां होगी भारी बारिश

  • राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 26 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 27 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj