Jharkhand Weather : झारखंड में 25 सितंबर से फिर भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। इसकी वजह से 25 सितंबर से फिर भारी बारिश होगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इस बीच कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 22 सितंबर, 2024 को दी।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कल कहीं-कही बारिश

केंद्र के अनुसार 23 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कही हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसी तरह 24 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

कई जगहों पर बारिश

केंद्र के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक राज्‍य में कई जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

गर्जन के साथ वज्रपात संभव

केंद्र के अनुसार 23 से 26 सितंबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यहां होगी भारी बारिश

राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी भागों में 25 और 26 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है। अन्‍य जगहों पर रूक-रूककर बारिश हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj