रांची विश्वविद्यालय माई भारत पोर्टल के नॉलेज इंस्टीट्यूशन में हुआ ऑनबोर्ड

झारखंड
Spread the love

रांची। माई भारत पोर्टल के नॉलेज इंस्टीट्यूशन में रांची विश्वविद्यालय 20 सितंबर को ऑनबोर्ड हो गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि माई भारत पोर्टल के नॉलेज इंस्टीट्यूशन में आरयू के ऑनबोर्ड हो जाने से झारखंड के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालय में पहला विश्वविद्यालय बन गया।

कुलपति ने कहा कि आरयू के अंतर्गत सभी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय विभाग भी बहुत जल्द ऑनबोर्ड हो जाएंगे। अभी तक आरयू के लगभग 4500 से ज्यादा एनएसएस से जुड़े छात्र छात्राओं ने माई भारत में पंजीकृत करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आरयू के ऑनबोर्ड हो जाने से हमारा प्रयास होगा कि यहां के अधिकतर छात्र छात्राएं माई भारत में पंजीकृत हो जाए।

आरयू के ऑनबोर्ड हो जाने पर आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता, कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण, सीसीडीसी डॉ पीके झा, डीआर डॉ प्रीतम कुमार, डॉ बीके सिन्हा, वोकेशनल कोर्सेज की उप निदेशक डॉ स्मृति सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार  सहित कई पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *