लोहरा समाज ने करम मिलन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सुंदर नगर स्थित बिरसा मैदान लोहरा समाज द्वारा करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अनूप लोहरा ने की। समारोह में क्षेत्रीय कलाकार इग्नेश कुमार, मोजिबुल खान, बिक्की करमाली, केशव केसरीया, पूनम देवी, ललीता देवी द्वारा रंगारंग नागपुरी गीत-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसे समारोह में उपस्थित लोहरा समाज के बुद्धिजीवी, समाजिक, धार्मिक अगुवागण व राजनीतिक संगठन के लोगों ने खूब सराहा। सभी ने करम परब की एक दूसरे को बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि लंबे समय से खतियान में विसंगति के कारण लोहरा समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में परेशानी हो रही है। इसके समाधान के लिए लोहरा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर आपनी बात रखेगी, ताकि समाज के लोगों को सरकारी लाभ से वंचित नहीं होना पड़े।

कार्यक्रम में कांग्रेस के सुरेश बैठा, शिवटहल नायक, जावेद अख्तर अंसारी, जनक नायक, हरिनाथ  साहू, सुरेंद्र लिंडा, कुमुदिनी कुमकुम, सुषमा देवी, लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष राजू लोहरा, संजय लोहरा, राहुल बेसरा, कार्तिक लोहरा, महावीर लोहरा, महादेव लोहरा, विरेंद्र लोहरा, जगदीश लोहरा, कालीचरण लोहरा, बजरंग लोहरा, सुनील लोहरा, सोमरा लोहरा, राजेंद्र तिर्की, क्लेश लोहरा सहित कई अन्‍य शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *