निरामया अस्पताल में निःशुल्क समान्य शारीरिक जांच शिविर लगा

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के स्थाई प्रोजेक्ट कोकर स्थित निरामया अस्पताल में निःशुल्क समान्य शारीरिक जांच शिविर रविवार को लगाया गया। इसमें लगभग तीस-चालीस लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर लोगों को मोतियाबिन्द और मधुमेह रोग के बारे में जागरूक किया गया।

जांच शिविर में रोटारैक्ट क्लब, संत जेवियर कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। निरामया अस्पताल प्रबंधन को एक बॉक्स दवा भी दान दिया। आगे क्लब के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि यह निःशुल्क जांच शिविर हर रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आगे भी लगता रहेगा।

अस्पताल के चेयरमैन राजीवा सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को कुछ जरूरी निर्देश भी दिये। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन राजीवा सिंह, सचिव मनोज नरेडी, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता पवन थे।

इसके अलावा क्लब के अध्यक्ष संजय पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव सुनीता अग्रवाल, बिनोद कुमार, राम कृष्ण जी, कृष्ण गोपालका, रोहित कुमार, लक्ष्मी गुप्ता और संत जेवियर कॉलेज से आयुष सिन्हा, खुशी गोयल, मानवेंद्र शाहदेव,  मुद्रिका कुमारी, आंशिक इलीन, रिमझिम सिन्हा, खुशी कुमारी, प्रज्ञा भारती, हिमांशु आनंद, शैली कैथरीन एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj