बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में लगी जेल अदालत, एक बंदी रिहा

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा के निर्देश पर डालसा, रांची ने होटरवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में 15 सितंबर को जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने इसकी अध्यक्षता की। जेल अदालत के लिए 8 बंदियों का आवेदन समर्पित किये गए थे। वादों का निस्पादन करते हुए 1 बंदी को दोष स्वीकार के बाद जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा से मुक्त किया गया।

इस अवसर पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा, दिग्विजय नाथ शुखला, कुशेश्वर सिंकू, मनोज कुमार इंदरवार, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, विजय कुमार यादव, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, प्रवीण श्रीवास्तव, बीरेंद्र प्रताप एवं सौरव पांडे एलएडीसी अधिवक्ता-सह-जेल विजिटर अधिवक्ता, कारापाल, सहायक कारापाल, काराकर्मी, बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार, न्यायालयकर्मी और बंदी उपस्थित थे।

जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरुकता के अंतर्गत एलएडीसी अधिवक्ता द्वारा नालसा एवं डालसा द्वारा बंदियों को दी गई कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर उनकी प्रतिक्रियां भी ली गई। यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj