मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाया कृष्ण-राधा जन्मोत्सव

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन लगातार कृष्ण-राधा जन्मोत्सव महोत्सव मनाता है। इस वर्ष भी यह उत्सव 13 सितंबर को पंचरत्न बिल्डिंग में मनाया गया। उर्मिला पाड़िया ने गणेश वंदना किया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की अध्यक्ष मधु सर्राफ ने सभी का स्वागत किया।

ब्रज धाम में राधा और कृष्ण के संग रास रचाने के लिए सब सखियां मिलजुल कर झूम उठी और उत्सव मनाया। राधा कृष्ण महोत्सव में बांसुरी कृष्ण की बाजेगी प्रेम में राधा नाचेगी, मुरली की धुन सुनकर राधिके, मीठे रस से भरो री राधा रानी लगे आदि मधुर भजनों पर आकर्षक नृत्य करके सखियों ने उत्सव को सफल बनाया।

मौके पर लड्डू गोपाल प्रतियोगिता भी रखी गई थी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ लड्डू गोपाल को पुरस्कृत भी किया गया। आए हुए बाकी सभी लड्डू गोपाल को भी पुरस्कार दिया गया। सभी सदस्‍यों ने मिलकर डांडिया उत्सव भी मनाया। लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल गीता डालमिया, अंशु नेवटिया, बिना मोदी, नैना मोर, उर्मिला पाड़िया, प्रीति बंका, बबीता  नारसरिया, रीता केडिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सीमा टांटिया, मीना अग्रवाल, मंजू लोहिया, बिना बूबना, सुनीता सरावगी, रीना सुरेखा सहित बहुत बहनों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj