नवा टोली में करमा मिलन समारोह का आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। नवा टोली, पिठोरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (नव ज्योति भवन) के प्रेक्षागृह में गुरुवार को करमा मिलन समारोह-2024 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के भक्तों के मांदर की थाप और सुमधुर करमा गीतों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके राजमति व बाढू नवा टोली पंचायत के सरपंच अशोक उरांव थे।

अतिथियों ने कहा कि आदिवासी समाज ने सभी समाज को कला, संस्कृति, बोली, भाषा, परंपरा और प्रकृति की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया है। यह समाज अपनी संस्कृति व पूर्वजों की धरोहर को बचाए रखने में भी सफल रहा है। आदिवासी समाज हमेशा अपनी संस्कृति में जीता है। आधुनिक चकाचौंध में भी अपनी संस्कृति को नहीं भूलता है।

आदिवासी समाज प्रकृति का पूरक रहा है। जल, जंगल, जमीन और अपनी संस्कृति को बचाने के लिए भी यह समाज प्रयासरत रहा है। आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा करता है। करमा एक प्राकृति का पर्व है। इसमें हमें प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए।

इस अवसर पर संपत्ति देवी, किरण देवी, उर्मिला देवी, लीला देवी, सुनीता देवी, लीला देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, पार्वती देवी, कोशल्या देवी, गंगा देवी, इंद्र जग समेत कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj