Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 9 सितंबर, 2024

मेष

खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया आ सकता है।

वृष

बच्चे कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में नाम होगा। प्रसिद्धि भी मिलेगी। मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे।

मिथुन

ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है।

कर्क

किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखना चाहिए। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह

कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

कन्या

जो लोग समाजसेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला

अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। पैसों की चिंता थोड़ा परेशान कर सकती है। कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है। पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन की बात हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे बहुत खुशी महसूस होगी। अगर डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा।

धनु

किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है। साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर

जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ

सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। काम के नए अवसर जल्द मिलेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा।

मीन

किसी काम को करते समय मन को शांत रखें। काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पायेगा, जिससे थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे नहीं रहें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj