Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 8 सितंबर, 2024

मेष

हर काम में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने या बात करने का योग बन रहा है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन

कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा।

कर्क

किसी काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा।

सिंह

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी वालों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी।

कन्या

आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कॉमर्स के छात्र को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला

पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है। संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है।

वृश्चिक

भाई-बहन के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज सामने आयेंगे, जिनके लिए कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु

ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मकर

पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल खुश करेगा।

कुंभ

अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती सामने आयेगी। चुनौती को तुरंत पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे।

मीन

ऑफिस के काम में बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *