जिला स्‍कूल परिसर में पुस्‍तक मेला 6 सितंबर से, मिलेंगी 10 लाख किताबें

झारखंड
Spread the love

रांची। ओकार्ड इंडिया रांची के शहीद चौक स्थित जिला स्‍कूल परिसर में 6 सितंबर से 11 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजित कर रहा है। इसमें विभिन्‍न प्रकाशकों के 10 लाख से अधिक पुस्‍तकें मिलेगी। मेले का उद्घाटन 6 सितंबर को 12 बजे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य करेंगे। यह जानकारी ओकार्ड इंडिया के अध्यक्ष राकेश गुप्ता और राष्ट्रीय संयोजक सचिन कुमार ने 4 सितंबर को मीडिया को दी।

आयोजकों ने बताया कि पुस्तक मेले में देशभर के करीब 40 प्रकाशकों के 50 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। वाणी प्रकाशन दिल्ली, प्रकाशन संस्थान दिल्ली, विकल्प प्रकाशन दिल्ली, निखिल प्रकाशन आगरा, सस्ता साहित्य मंडल पटना, भारती कला प्रकाशन दिल्ली, राजस्थान पत्रिका जयपुर, सत्यम प्रकाशन दिल्ली, नैयर बुक कंपनी दिल्ली भी इसमें शामिल है।

पाठकों को इस मेले में हिन्दी साहित्य, अंग्रजी साहित्य, बाल साहित्य, ज्ञान विज्ञान, राजनीतिक, भूगोल, दर्शन, मनोविज्ञान, गणित, धर्म और अध्यात्म जैसे सभी विषयों पर करीब 10 लाख से अधिक किताबों का मुआयना करने का अवसर मिलेगा। मेले में प्रवेश शुल्‍क 15 रुपये है। प्रतिदिन यह सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj