उच्च शिक्षा में छुट्टियों में हुई कटौती पर राज्‍यपाल करेंगे उच्‍चस्‍तरीय बैठक

झारखंड
Spread the love

  • शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर सौंपा स्‍मारपत्र

रांची। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से 4 सितंबर को मिला। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छुट्टियों में की गई कटौती को वापस लेने के लिए स्मार पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से कहा कि झारखंड के समस्त उच्च शिक्षा के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों को बहुत उम्मीदें जगी है। आपसे कई समस्याओं के समाधान में सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को छुट्टी में हुई कटौती की जानकारी देते हुए कहा कि इस कटौती से उच्च शिक्षा के प्राध्यापक और विद्यार्थी असहज महसूस कर रहे हैं। ग्रीष्मावकाश, शीतकालीन अवकाश, पूजा वैकेशन सहित कई छुट्टियों में कटौती की गई, जिसके कारण उच्च शिक्षा के सभी लोग परेशान है। छुट्टी कटौती को समाप्त करना चाहते हैं। आपसे बहुत ही ज्यादा उम्मीद लगाएं हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्‍वासन दिया कि शीघ्र एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। इसमें संगठन से भी प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विश्वविद्यालयों में स्थाई कुलपति एवं अन्य पदाधिकारी नहीं है। प्राध्यापकों के आधे से ज्यादा पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में बहुत जल्द परिणाम दिखाई पड़ेगा।

संघ के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ अभय कृष्ण सिंह, प्रांत महिला प्रमुख डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता, आरयू के महामंत्री डॉ ज्योति प्रकाश एवं डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj