
Horoscope Today : 4 सितंबर, 2024
मेष
किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा, उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे, परन्तु इसका लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा। निकट भविष्य में अवश्य ही धन दोगुना होकर मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृष
व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे। धन की आमाद कई स्रोतों से एक साथ हो सकती है। इसके लिए सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी। धन कोष में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे।
मिथुन
घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा। लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा।
कर्क
घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि के लिए खर्च करेंगे। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है, परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दाम्पत्य में थोड़ी नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।
सिंह
बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे। नौकरी पेशा पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे। इसमें कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी।
कन्या
बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने में ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यों में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नहीं जाएगी।
तुला
कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है। गलतियां होने की आशंका भी अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य में किसी की सहायता अवश्य लें। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।
वृश्चिक
किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी। इसमें कुछ हद तक सफल तो रहेंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे। घर का वातावरण शांत होगा।
धनु
सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा। संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी। भविष्य की योजना बनेगी। इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा।
मकर
कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी। आर्थिक लाभ बीच-बीच में होते रहने से खान पान का भी ध्यान नहीं रहेगा। सरकारी कार्यों में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घरेलू कार्यों में भी आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।
कुंभ
पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें। किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढ़ेगी।
मीन
कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर, सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj