भाजपा ग्रमीण की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय जनता पार्टी रांची, ग्रामीण की बैठक जिला अध्यक्ष धीरज महतो की अध्यक्षता में सुकुरहुट्टू रिंग रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में 1 सितंबर को हुई। इसमें रांची ग्रामीण के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी, स्थानीय प्रभारी, 31 मंडल अध्यक्ष, ज़िला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित हुए।

श्री सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक की संगठन संरचना बनाएं और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपना काम को अंजाम दें। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। वर्तमान की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का उन्होंने संकल्प दिलवाया।

बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारे नायक हैं। बहुत विनम्र भाव से उन्होंने कहा कि सांसद और भारत सरकार में राज्य रक्षा मंत्री भी मैं बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की परिश्रम से बना हूं। राज्य में भी भाजपा की सरकार सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्ष से निश्चित बनेगा।

जिलाध्यक्ष धीरज महतो ने स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से क्लस्टर प्रमुख व प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, मनोज महतो वाजपई, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक राम कुमार पहान, सुरेंद्र महतो, जलेंद्र महतो, प्रभात भूषण सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल टाइगर व नरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की दिशा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर राजेश मुंडा और मनोज महतो के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj