बंग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासी खतरे में

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • भाजपा नेता कमलेश राम ने जन चौपाल लगाया

रांची। कांके प्रखंड के अंतर्गत बाढ़ू पंचायत के चामा, बुकरू, चामगुरु के अलावा कई गांवों में भाजपा नेता कमलेश राम के नेतृत्व में जन चौपाल लगा। इस मौके पर कमलेश राम ने जन समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने कहा कि वे हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। राज्य की निकम्मी सरकार के खिलाफ उनके मन में गहरा आक्रोश है।

श्री राम ने कहा कि बंग्लादेशी घुसपैठियों के कारण आदिवासी अस्मिता खत्म हो रही है। संथाल परगना में आदिवासियों की घटती जनसंख्या चिंता का विषय है। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर हेमंत सरकार को हटाने और भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदान करेंगे।

भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। भाजपा की सरकार हर व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर झुबला कच्छप, रवि उरांव, गुड़िया कच्छप, निरंजन टोप्पो, सरिता कुमारी, रीता लिंडा, रंजीत टोप्पो, पुष्पा खलखो के अलावा सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj