नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला सचिव अमृतलाल मीना मूल कैडर में वापस लौटेंगे। इस बाबत राज्य सरकार ने अनुरोध किया है। अनुरोध पर मंजूरी भी मिल गई है।
श्री मीना बिहार कैडर के 1989 बैच के अधिकारी हैं। बिहार सरकार ने उन्हें मूल कैडर में भेजने का अनुरोध किया था। वर्तमान में वह केंद्रीय कोयला सचिव के पद पर पदस्थापित हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बिहार सरकार के अनुरोध पर कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीना को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी 30 अगस्त को दे दी है।
बताते चलें कि श्री मीना मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हैं। बिहार में नए मुख्य सचिव की तलाश तेजी से हो रही है। श्री मीना को बिहार के अगले मुख्य सचिव के रूप में देखा जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj