वाहन दुर्घटना में एसपी के मृत चालक के परिजनों को मिले 48 लाख

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने चालक दिवंगत राम रतन सिंह की पत्नी सविता देवी को 48 लाख रुपये का चेक दिया। पुलिस अधीक्षक ने सविता देवी और उनके चारों बच्चों को न्यायालय द्वारा प्राप्त चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय के विधि सलाहकार सह अधिवक्ता विवेक कुमार की लगन और तत्परता से इस कार्यालय के पक्ष में फैसला आया।

विदित हो कि 18 मई, 2019 को रात लगभग 11 बजे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के साथ स्कार्पियो वाहन नंबर (जेएच 01 सीवी 2667) से रांची से लोहरदगा लौटते समय चालक राम रतन सिंह की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। उक्त स्कार्पियो के आगे एक 407 गाड़ी (जेएच 01 एल 3698) तेजी व लापरवाही से चल रहा था। उसपर लदे हुए लोहे के एंगल रॉड गाड़ी के डल्ला से बाहर निकले हुए थे।

विलिवर्स चर्च टिकरा टोली नगड़ी के पास 407 गाड़ी का चालक अचानक बिना इंडीकेटर लाईट दिए ब्रेक मारते हुए दाहिनी ओर मोड़ दिया। इसके कारण उक्त गाड़ी में लदा डल्ला से बाहर निकला हुआ एंगल रॉड स्कार्पियो गाड़ी के आगे दाहिनी तरफ की बॉडी को छेदते हुए चालक रामरतन सिंह के सीने में धंस गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज के क्रम में उनकी की मृत्यु रिम्स, रांची में हो गयी थी।

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विधि सलाहकार सह अधिवक्ता विवेक कुमार के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल में वाहन मालिक एवं बजाज एलाइंज इंश्योरेंस कंपनी के विरूद्ध एम.ए.सी.सी. केस दायर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 जुलाई, 2024 को इंश्योरेंस कंपनी ने सुलह के आधार पर दावाकर्ता को 48 लाख रुपये का चेक निर्गत किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj