जेपीएससी को शीघ्र नियुक्ति करने का निर्देश दिया राज्यपाल ने

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल-सह-झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा और नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू  के इतिहास विभाग के लिए ‘झारखंड लोक सेवा आयोग’ द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों के कागजातों की शीघ्र जांच कर उनकी उनकी नियुक्ति के निर्देश दिये।

ज्ञात हो कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के इतिहास विभाग के लिए 17 सहायक प्राध्यापकों एवं नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू के इतिहास विभाग में 11 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए अनुसंशा की गई है।

विदित हो कि दो दिन पूर्व राज्यपाल के समक्ष राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरंडी द्वारा इस संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराया गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj