मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोल्हान की महिलाओं को आज देंगे ये बड़ी सौगात

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में आज यानी बुधवार, 28 अगस्त को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे।

इस कार्यक्रम में सरायकेला के साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लाभुकों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया।