मदन मोहन मंदिर में जन्माष्‍टमी की रही धूम

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड के बोड़ेया स्थित श्री मदन मोहन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर के पुजारी अचार्य परमोहित द्वारा सुबह आरती से पूजा शुरू की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में उत्‍साह देखा गया। शाम 7 बजे महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार विद्युत नायक द्वारा मनमोहक नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। देर रात 12.30 बजे तक नूतन शर्मा ग्रुप द्वारा जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने रात भर भक्ति के रस में डूबे रहे।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, डीआईजी अनूप बिरथरे, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत, मुखिया सोमा उरांव, रंधीर चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने राधा कृष्ण के दर्शन किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधांशु तिवारी, मनोज तिवारी, गोपाल तिवारी, संरक्षक गोविंद नारायण तिवारी, अभय नारायण तिवारी, सोनू तिवारी, विरेन्द्र तिवारी, आचार्य अजय मिश्रा, कामेश्वर तिवारी, मनोहर तिवारी, ईशान तिवारी आदि लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj