CM हेमंत ने झारखंडवासियों को दी बड़ी सौगातः देवघर में शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा, जानें कितना है किराया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव के भक्तों और राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार देवघर में हवाई दर्शन यात्रा की शुरुआत हो गई है।

देवघर बाबाधाम में झारखंड सरकार के नागर विमानन की मदद से पहली बार देवघर में तीर्थ स्थानों का हेलीकॉप्टर से हवाई दर्शन शुरू किया गया। इसके साथ ही देवघर से बासुकीनाथ और देवघर से त्रिकुट पहाड़ के लिए भी यात्रा शुरू की गई।

जहां एक तरफ हवाई सेवा शुरु होने से लोगों में खुशी है, वहीं लोग इसके किराये को लेकर भी उत्सुक हैं। तो बता दें कि, देवघर के धार्मिक स्थलों के हवाई दर्शन के लिए 4200 रुपए देने होंगे। बासुकीनाथ दर्शन के लिए भी 4200 रुपए देने होंगे। आपको हेलीकॉप्टर के माध्यम से देवघर से बासुकीनाथ ले जाया जाएगा।

इसके लिए आपको 6500 रुपए देने पड़ेंगे। वहीं देवघर त्रिकुट पहाड़ के लिए 5500 रुपए देने पड़ेंगे। हवाई यात्रा झारखंड सरकार और निजी कंपनियों के सहयोग से पूरी हो सकी। झारखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत की जा रही है।