
कोलकाता। आरजे कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप के मामले में उनके परिजनों ने बड़ा खुलासा किया है। रेप केस के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ममता सरकार के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर विवादित बयान दिया है।
लड़की के परिजनों ने कैमरे पर खुलासा कि मेरी बच्ची के दोनों टांगो को चीर दिया गया था। उसकी आंखों से खून निकल रहा था। कई लोगों ने रेप किया था। घंटों तक उन्हें पुलिस ने खड़ा रखा। बच्ची का चेहरा तक देखने नहीं दिया। तीन घंटे खड़े रहने के बाद पिता को अंदर जाने दिया गया।
उसके पिता जब बाहर आए, तब अपनी बच्ची को देखकर कांप रहे थे। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, उसके दोनों पैर राइट एंगल में पड़े हुए थे। एक पैर बेड के इस तरफ और एक पैर बेड के उस तरफ।
अब ममता सरकार के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। लाखों लोग सड़क पर उतर आए हैं। कोलकाता की एक डॉक्टर बेटी को न्याय दिलाने बहरामपुर की सड़क पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने कोलकाता में हुई हिंसा को राम से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमको पता है कि आधी रात को कौन मेडिकल कॉलेज पर हमला किया किसने डॉक्टर को मारा। हमलावर वाम और राम है।
हालांकि पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैये पर ममता बनर्जी एक शब्द तक नहीं बोली। आरोपियों को कौन और किसलिए बचा रहा है, इसका ममता बनर्जी के पास जवाब तक नहीं है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj