जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2024 (पुरुष) का समापन एक शानदार और रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। यह मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी के एस्ट्रोटर्फ पर एनटीएचए और खूंटी टीम के बीच खेला गया।
फाइनल मैच में एनटीएचए और खूंटी की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें एनटीएचए ने 6-0 की शानदार जीत दर्ज की। खूंटी के प्रवीण को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हार्डलाइनर्स के लिए टीम रांची और टीम सिमडेगा के बीच मुकाबला हुआ। टीम रांची और टीम सिमडेगा के बीच हुए मुकाबले में सिमडेगा ने 3-0 से जीत हासिल की, जिसमें सिमडेगा के रोहित मिंज मैन ऑफ द मैच रहे।
फाइनल मैच के दौरान प्रमुख अतिथियों में विजय शंकर सिंह (महासचिव, हॉकी झारखंड), माइकल लाल (संयुक्त सचिव, हॉकी झारखंड), टाटा स्टील के अकादमी के हेड और हॉकी ऐस फाउंडेशन के सीईओ हेमंत गुप्ता और गुरमीत सिंह राव (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनटीएचए) उपस्थित थे।
हॉकी झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों की आठ टीमों ने भाग लिया। टीमों को पूल ए (एनटीएचए, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी) और पूल बी (सिमडेगा, रांची, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम) में बांटा गया था। सभी मैच नवल टाटा हॉकी अकादमीर में खेले गए। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की गई थी।
- टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : परदेशी मुंडा (रांची)
- टूर्नामेंट के उभरते हुए खिलाड़ी : करन कुमार (खूंटी)
- टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : सुनील भेंगरा (एनटीएचए)
- हार्डलाइनर्स : सिमडेगा
- उपविजेता : खूंटी
- विजेता : नवल टाटा हॉकी अकादमी
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj