- अवैध कारोबारियों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी
पलामू। अवैध खनन परिवहन और भंडारण की रोकथाम को लेकर छतरपुर में शनिवार की रात थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, खान निरीक्षक हरेंद्र गुप्ता एवं शुभम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से चिप्स पत्थर ले जा रहे चार हाइवा को जब्त किया गया। अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
क्या है मामला
उपायुक्त शशि रंजन ने पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नहीं हो। इसे लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान छतरपुर मैं चार हाइवा को चिप्स एवं पत्थर ले जाते पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी एवं खान निरीक्षक के द्वारा चालक से कागजात की मांग की गई। चालक द्वारा किसी भी प्रकार की कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद चिप्स पत्थर समेत हाइवा को जब्त कर लिया गया। जांच के बाद वाहन चालक वाहन मालिक और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने को लेकर कार्रवाई आरंभ की गई।
ये हाइवा जब्त
अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ छतरपुर थाना प्रभारी एवं खान निरीक्षक के द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान चिप्स पत्थर समेत इन वाहनों को जब्त कर लिया गया।
- BR24GB-01195
- BR24GC-9120
- BR24GC-9154
- BR24GC-7217
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj