आमरण अनशन में दो दिन शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम के शिक्षक

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्वी सिंहभूम इकाई का पहला जत्था ने राजभवन के समक्ष आमरण अनशन में 6 अगस्‍त एवं दूसरा जत्था 7 अगस्‍त, 2024 को अपनी उपस्थिति दर्ज की। जिले से सैंकड़ों शिक्षकों ने अनशन में भाग लिया। धरना के तीसरे दिन सरकार के प्रतिनिधि खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं विभाग के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर लाल पहुंचे।

उनके साथ सौहार्द्रपूर्ण वार्ता हुई। इसके बाद शिक्षकों के एमएसीपी सहित अन्‍य मांगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के साथ एक सप्ताह के अंदर बैठक आहूत कर कार्रवाई का पत्र संघ को देने के बाद जूस पिलाकर अनशन स्थगित किया गया l

पूर्वी सिंहभूम से धरना प्रदर्शन में बुधवार को प्रदेश सलाहकार समिति के वरीय सदस्य सुनील कुमार, अनिल प्रसाद, संजय कुमार, सुनील यादव, ओम प्रकाश सिंह, संजय केशरी, मधेया सोरेन, अरुण कुमार झा, शशिभूषण मेहता, दीपक लाल, आशुतोष कुमार आदि ने भाग लिया l

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj